चीनी सरकार ने बौद्ध धर्म को खत्म करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए: दलाई लामा
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने शनिवार को बोधगया (बिहार) में कहा कि चीन की सरकार बौद्ध धर्म को खत्म करने की कोशिशें करती है लेकिन वे सफल नहीं हुए हैं। उन्होंने आगे कहा, "चीन की सरकार की तरफ से बौद्ध धर्म को काफी नुकसान पहुंचाया गया लेकिन आज भी चीन में बहुत सारे लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं।"