चुनाव अधिकारियों ने महाराष्ट्र में चेक किया सीएम शिंदे का बैग, सामने आया वीडियो
महाराष्ट्र के नासिक में गुरुवार को चुनाव अधिकारियों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बैग चेक किया। हाल ही में कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हुए संजय निरुपम ने X पर एक वीडियो शेयर कर लिखा, "जब खरगे (मल्लिकार्जुन खरगे) महाराज के बैग चेक किए गए थे तब कांग्रेस के नेता भड़क गए थे...आज उनके कलेजे को ठंडक मिली होगी।"