चुनाव आते ही ईडी वाले बीजेपी के 'पन्ना प्रमुख' बन जाते हैं: राजस्थान में ईडी की रेड पर खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के बाद 'X' पर लिखा है, "चुनाव आते ही ईडी, सीबीआई, आईटी आदि बीजेपी के असली 'पन्ना प्रमुख' बन जाते हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "राजस्थान में अपनी निश्चित हार को देखते हुए बीजेपी ने अपना आखिरी दांव चला है!"