चुनाव आते ही सेक्युलरिज़्म का बुर्का पहनते हैं: बीजेपी के सूफी संवाद पर 'सामना' में शिवसेना
बीजेपी द्वारा शुरू किए गए 'सूफी संवाद महाअभियान' को लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने मुखपत्र 'सामना' में लिखा है कि चुनाव आते ही पार्टी मुसलमानों को चूमकर सेक्युलरिज़्म का बुर्का पहन लेती है। शिवसेना ने लिखा कि बीजेपी हिंदुत्व के नाम पर मुस्लिम समुदाय पर हमले करवाती है। बकौल शिवसेना, बीजेपी का मुस्लिम प्रेम 'पूतना मौसी' वाला है।