चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया से सीजेआई को बाहर रखने के लिए सरकार ने पेश किया बिल
सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़ा बिल राज्यसभा में पेश किया है। इसके तहत प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में नियुक्ति समिति गठित होगी जिसमें सीजेआई शामिल नहीं होंगे। इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रधानमंत्री, नेता विपक्ष और सीजेआई की सदस्यता वाली समिति की सलाह पर होनी चाहिए।