चुनाव आयोग कार्रवाई करे: राजस्थान में उप-चुनाव लड़ने से पहले टीटी को मंत्री बनाने पर गहलोत
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने करणपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप-चुनाव से पहले बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को मंत्री बनाए जाने पर कहा है, "चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेकर अविलंब कार्रवाई करनी चाहिए।"
उन्होंने कहा, "यह बीजेपी आलाकमान के अहंकार को दर्शाता है।" इस सीट पर 5 जनवरी को मतदान होना है।