चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता में घुसा शख्स, चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल
खुद को प्रोफेसर बताने वाला डीएस अग्रवाल नामक शख्स शनिवार को चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता में घुस गया और उसने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए। शख्स ने चुनाव के किसी भी उम्मीदवार का नामांकन मंज़ूर या रद्द करने को लेकर ज़िलाधिकारी की शक्तियों पर सवाल उठाए। शख्स को बाद में प्रेस वार्ता के सभागार से बाहर निकाल दिया गया।