चुनाव आयोग द्वारा मतदान आंकड़े जारी किए जाने में देरी को लेकर एससी पहुंचा एडीआर
असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 में अब तक हुए मतदानों के आंकड़े जारी किए जाने में हो रही देरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। एडीआर ने एससी से आयोग को मतदान खत्म होने के 48 घंटे के अंदर वोटों की संख्या प्रकाशित करने के निर्देश देने की मांग की है।