चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड कीं चुनावी बॉन्ड से जुड़ी जानकारियां
चुनाव आयोग ने 'असंवैधानिक' घोषित किए जा चुके चुनावी बॉन्ड का डेटा अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। एसबीआई ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव आयोग को चुनावी बॉन्ड से जुड़ी जानकारियां सौंपी थीं। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को 15 मार्च (शाम 5 बजे) तक इन जानकारियों को वेबसाइट पर अपलोड करने को कहा था।