चुनाव आयोग ने किया कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान
भारतीय चुनाव आयोग ने बुधवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव (कुल सीट- 224) की तारीखों का एलान करते हुए बताया कि राज्य में 10 मई को मतदान होगा जबकि 13 मई को मतगणना होगी। आयोग के अनुसार, राज्य में 5.21 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं जिनमें से 2.62 करोड़ पुरुष व 2.59 करोड़ महिलाएं हैं। अभी राज्य में बीजेपी की सरकार है।