चुनाव आयोग ने तेलंगाना चुनाव के बीच विज्ञापन प्रकाशित करवाने पर कर्नाटक सरकार को भेजा नोटिस
चुनाव आयोग ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के बीच तेलंगाना के अखबारों में अपनी उपलब्धियों के प्रचार के लिए विज्ञापन प्रकाशित करवाने को लेकर कर्नाटक सरकार को नोटिस भेजा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, कर्नाटक सरकार ने विज्ञापन प्रकाशित करने से पहले उसकी मंज़ूरी नहीं ली थी। चुनाव आयोग ने सरकार से मंगलवार शाम 5 बजे तक स्पष्टीकरण मांगा है।