चुनाव आयोग ने शरद पवार गुट के नए नाम को दी मंज़ूरी
चुनाव आयोग ने शरद पवार गुट के नए नाम को मंज़ूरी दे दी है। आयोग ने शरद पवार गुट से नई पार्टी के नाम के लिए तीन विकल्प मांगे थे जिसमें से 'नैशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी- शरदचंद्र पवार' को मंज़ूरी मिली। मंगलवार को चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार के गुट को असली एनसीपी का दर्जा दिया था।