चुनाव की तारीखों के एलान के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने सुनाई फेक न्यूज़ पर लिखी अपनी शायरी
लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को फेक न्यूज़ पर लिखी अपनी एक शायरी सुनाई। उन्होंने कहा, "झूठ के बाज़ार में रौनक तो बहुत है...गोया बुलबुले जैसी तुरंत ही फट जाती है...पकड़ भी लोगे तो क्या हासिल होगा सिवाय धोखे के।"