चुनाव के दौरान पोस्टर चिपकाने से जुड़े केस में गोवा पुलिस ने केजरीवाल को भेजा समन
गोवा पुलिस ने 2022 के विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान सार्वजनिक संपत्तियों पर पोस्टर चिपकाने के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार, केजरीवाल को 27 अप्रैल को पेरनेम पुलिस के सामने पेश होना होगा। नोटिस में पुलिस ने कहा कि उनके पास केजरीवाल से सवाल करने के 'उपयुक्त कारण' हैं।