चुनाव के नतीजों के बाद यूपी के गोरखपुर में लगे दिखे 'घमंड टूटने की बधाई' वाले होर्डिंग
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में कई जगहों पर 'घमंड टूटने की बधाई' लिखे होर्डिंग लगाए गए जिन्हें नगर निगम ने हटवा दिया है। होर्डिंग के बैकग्राउंड में समाजवादी पार्टी का झंडा बना दिखाई दे रहा है। नगर आयुक्त गौरव सोगरवाल ने बताया कि होर्डिंग लगवाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।