चुनाव के बीच दिल्ली के एलजी ने 60 चिकित्सकों की लंबित पदोन्नति को दी मंज़ूरी

दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों में तैनात 60 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों की लंबित पदोन्नति को मंज़ूरी दे दी है। ये पदोन्नतियां 2018 से लंबित थीं। ये चिकित्सा अधिकारी शुरू में अनुबंध के आधार पर काम कर रहे थे लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें नियमित कर दिया गया।

Load More