चुनाव को लेकर परेशान नहीं, वोटों का गणित कभी भी बदल सकता है: उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार आल्वा
उप-राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्ग्रेट आल्वा ने कहा कि वह चुनावी नतीजों को लेकर बिल्कुल भी परेशान नहीं हैं क्योंकि वोटों का गणित कभी भी बदल सकता है। उन्होंने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "हम यह कहकर पीछे नहीं हट सकते कि हमारे पास पर्याप्त संख्या बल नहीं है, इसलिए हम चुनाव नहीं लड़ेंगे।"