चुनाव जीतने पर हम 2 दिनों के अंदर कर देंगे पीएम के नाम की घोषणा: जयराम रमेश
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है, "विपक्षी गठबंधन 'INDIA' के लोकसभा चुनाव जीतने के 2 दिनों के अंदर ही हम प्रधानमंत्री के नाम की घोषणा कर देंगे।" जयराम ने कहा, "प्रधानमंत्री को चुनने की एक प्रणाली है और हम शॉर्टकट में विश्वास नहीं रखते हैं।" उन्होंने कहा, "सबसे बड़ी पार्टी का ही नेता प्रधानमंत्री बनेगा।"