चुनाव ड्यूटी कर रहे अधिकारी सत्ता के दबाव में संवैधानिक ज़िम्मेदारी न भूलें: राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 'X' पर लिखा है, "कांग्रेस चुनावी ड्यूटी कर रहे सभी अधिकारियों से यह अपेक्षा करती है कि वे सत्ता के दबाव के सामने अपनी संवैधानिक ज़िम्मेदारी न भूलें।" उन्होंने आगे लिखा, "वरना 'INDIA' की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी 'संविधान की शपथ' का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा।"