चुनाव नतीजों के बाद पीएम मोदी को बधाई न देने को लेकर पाकिस्तान ने क्या कहा है?

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज़ ज़हरा बलूच ने 'क्या पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव जीतने पर बधाई दी है' सवाल पर कहा है, "हमें उनकी चुनावी प्रक्रिया पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है।" उन्होंने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री को बधाई देना 'जल्दबाज़ी' होगी क्योंकि नई सरकार ने आधिकारिक तौर पर शपथ नहीं ली है।

Load More