चुनाव नतीजों के बाद सीएलएसए ने पोर्टफोलियो में किया बदलाव, केवल 2 'मोदी स्टॉक्स' को रखा
ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों के बाद अपने भारतीय पोर्टफोलियो में बदलाव किया है। सीएलएसए ने अपने पोर्टफोलियो में अब केवल 2 'मोदी स्टॉक्स' ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन(ओएनजीसी) और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ को बरकरार रखा है। इससे पहले सीएलएसए ने एनटीपीसी सहित 54 कंपनियों का चयन किया था जिन्हें 'मोदी स्टॉक्स' नाम दिया था।