चुनाव नहीं होते तो उनकी ज़ुबान खींच लेती: 'चोर' के नारे लगाने वाले लोगों को लेकर ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को जलपाईगुड़ी में एक रैली में कहा, "कुछ लोग मेरी कार की तरफ इशारा कर 'चोर-चोर' चिल्ला रहे थे।" उन्होंने आगे कहा, "अगर लोकसभा चुनाव नहीं होते तो उनकी ज़ुबान खींच लेती।" गौरतलब है, इससे पहले ममता ने कहा था कि बीजेपी लोगों को गोमूत्र पीने और गोबर खाने के लिए कहेगी।

Load More