चुनाव परिणाम के बाद यूपी के सीएम योगी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को सौंपा इस्तीफा
विधानसभा चुनाव में जीत के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहला कार्यकाल पूरा होने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि जब तक नई विधानसभा का गठन नहीं हो जाता तब तक वह कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। गौरतलब है कि योगी सरकार का पहला कार्यकाल 18-मार्च को समाप्त हो रहा है।