चुनाव परिणाम में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद 948 अंक बढ़कर 73,027 पर खुला सेंसेक्स
लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद बुधवार को सेंसेक्स 948 अंक बढ़कर 73,027 पर खुला। वहीं, निफ्टी भी बुधवार को 200 से अधिक अंक बढ़कर 22,128.35 पर खुला। मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी में 5% से अधिक की गिरावट दर्ज होने के चलते निवेशकों की संपत्ति ₹30 लाख करोड़ से अधिक घट गई थी।