चुनाव लड़ रहीं आईएएस अफसर का वीआरएस का आवेदन पंजाब सरकार ने किया खारिज
पंजाब सरकार ने बीजेपी के टिकट पर बठिंडा से लोकसभा चुनाव लड़ रहीं आईएएस अधिकारी परमपाल कौर सिद्धू का वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) का आवेदन खारिज करते हुए उन्हें नोटिस भेजकर तुरंत ड्यूटी पर लौटने को कहा है। नोटिस के अनुसार, कौर ने बीमार मां की देखभाल के लिए वीआरएस का आवेदन किया था लेकिन वह राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हैं।