चुनाव लड़ना मेरे लिए पहाड़ को हिलाने जैसा था, सास ने बहुत साथ दिया: सांसद संजना जाटव
भरतपुर (राजस्थान) से नवनिर्वाचित कांग्रेस सांसद संजना जाटव ने कहा है, "यह चुनाव (लोकसभा चुनाव-2024) लड़ना मेरे लिए किसी विशाल पहाड़ को हिलाने जैसा था। मेरी सास ने मेरा बहुत साथ दिया।" उन्होंने कहा, "मेरे प्रतिद्वंद्वियों के पास पैसों का पावर था तो मेरे पास जनता का पावर था। पुलिस ने भी हमारे चुनावी अभियान में अनावश्यक हस्तक्षेप किया।"