चुनाव से पहले अरुण गोयल के इस्तीफे के बाद 3 सदस्यीय चुनाव आयोग की टीम में बचे केवल एक सदस्य
आगामी लोकसभा चुनावों से पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के इस्तीफे के बाद 3 सदस्यीय चुनाव आयोग की टीम अब केवल एक सदस्य वाली रह गई है। चुनाव आयोग की टीम में अब मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार रह गए हैं। इससे पहले चुनाव आयोग के एक अन्य सदस्य चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे फरवरी में सेवानिवृत्त हो गए थे।