चुनाव से पहले कई लोगों ने हमारे खात्मे का पैगाम लिख दिया था: कांग्रेस के नए सांसदों से सोनिया
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने नवनिर्वाचित पार्टी सांसदों से शनिवार को कहा कि कई लोगों ने चुनाव से पहले कांग्रेस के खात्मे का पैगाम लिख दिया था लेकिन पार्टी ने मज़बूती से वापसी की और अपनी दृढ़ता दिखाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बढ़ी संख्या से संसद में उसकी आवाज़ बुलंद होगी। कांग्रेस ने इस बार 99 सीटें जीती हैं।