चुनाव से पहले पात्र और चुनाव के बाद अपात्र?: राशनकार्ड के लिए नए नियमों पर वरुण गांधी
राशनकार्ड के लिए जारी नए नियमों पर बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट किया है, "चुनाव से पहले पात्र...और चुनाव के बाद अपात्र?" उन्होंने लिखा, "आम जनता...के जीवन को प्रभावित करने वाले सभी मानक...अगर ‘चुनाव’ देख कर तय किए जाएंगे...तो सरकारें अपनी विश्वसनीयता...खो बैठेंगी।" नए नियमों के अनुसार, जिनके नाम ज़मीन, पक्का मकान न हो वह राशनकार्ड के पात्र हैं।