चुनाव से पहले लोग यूट्यूब पर आरोप को लेकर जेल जाते रहे तो सोचिए कितने लोग जेल जाएंगे: एससी
सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर एडी सत्ताई की ज़मानत बहाल करते हुए कहा है, "अगर हम चुनावों से पहले यूट्यूब पर आरोप लगाने वाले हर व्यक्ति को जेल भेजना शुरू करेंगे तो सोचिए कितने लोग जेल पहुंच जाएंगे।" यूट्यूबर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। मद्रास हाईकोर्ट ने सत्ताई की ज़मानत रद्द की थी।