चुनाव से पहले हिमाचल में कुल ₹50.28 करोड़ की नकदी व शराब ज़ब्त, 2017 से 5 गुना अधिक: ईसी
चुनाव आयोग (ईसी) ने शुक्रवार को बताया कि हिमाचल प्रदेश व गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले नकदी, शराब व मुफ्त के उपहारों की 'रिकॉर्ड ज़ब्ती' की गई है। बकौल आयोग, हिमाचल में कुल ₹50.28 करोड़ की बरामदगी हुई जो कि 2017 के विधानसभा चुनाव से 5 गुना अधिक है। हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान होगा।