चुनाव होने जा रहे हैं, गृह युद्ध नहीं: सीए परीक्षाओं को री-शेड्यूल करने की याचिका पर एचसी
दिल्ली हाईकोर्ट ने लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षाओं को री-शेड्यूल करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। हाईकोर्ट ने कहा, "देश में चुनाव होने जा रहे हैं, गृह युद्ध नहीं हो रहा।" हाईकोर्ट ने कहा, "अगर आप चुनाव के कारण पढ़ाई नहीं कर सकते तो आपको सीए बनने का अधिकार नहीं है।"