चुनावी नतीजों के दौरान शेयर बाज़ार में गिरावट के बीच राहुल के शेयरों का कैसा रहा प्रदर्शन?
लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजों के दौरान शेयर बाज़ार में गिरावट के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पोर्टफोलियो में शामिल शेयरों में 5% से भी कम की गिरावट आई। राहुल के शेयरों में शामिल टाइटन, ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया और आईटीसी के शेयरों में गिरावट रही जबकि नेस्ले इंडिया, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज़ और डिवीज़ लैब्स में 1% तक की तेज़ी आई।