चुनावी नतीजों के बाद एक ही फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुए नीतीश व तेजस्वी का वीडियो सामने आया
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद जेडीयू नेता व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (एनडीए) और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ('INDIA' ब्लॉक) के एक ही फ्लाइट से दिल्ली जाने का वीडियो सामने आया है। तेजस्वी विमान में नीतीश के ठीक पीछे बैठे दिखाई दिए। वीडियो में दोनों नेता चुनाव के नतीजों से जुड़े सवाल को अनसुना करते दिखे।