चुनावी नतीजों के बीच जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे अमित शाह व राजनाथ सिंह
लोकसभा चुनाव 2024 के ताज़ा रुझानों में बीजेपी को अपने दम पर पूर्ण बहुमत न मिलने की स्थिति बनने के बीच मंगलवार को बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंचे। चुनाव आयोग के अनुसार, बीजेपी अब तक 3 लोकसभा सीटें जीत चुकी है।