चुनावी नतीजों ने अहंकार खत्म कर दिया: 3 राज्यों में कांग्रेस की हार के बाद सपा प्रमुख अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद कहा है, "चुनावी नतीजों ने अहंकार खत्म कर दिया है।" अखिलेश ने 'INDIA' गठबंधन में कांग्रेस के साथ विवाद को लेकर कहा, "उम्मीद है कि आने वाले समय में फिर रास्ता निकलेगा क्योंकि देश के लिए लोकतंत्र व संविधान बचाना ज़रूरी है।"