चुनावी बॉण्ड के मुद्दे पर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर उठाया सवाल
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से लगातार इस बात को सामने आने से रोकने या देरी करने की कोशिश कर रही है कि किसने, किस राजनीतिक दल को कितना चंदा दिया। जयराम रमेश ने यह सवाल उठाया है कि आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस बात से डरे हुए हैं?