चुनावी बॉन्ड के डेटा को लेकर एसबीआई के खिलाफ एससी में दायर हुई अवमानना याचिका
एसबीआई ने सुप्रीम कोर्ट की डेडलाइन (6 मार्च) खत्म होने से पहले चुनाव आयोग को चुनावी बॉन्ड की जानकारी नहीं दी है। असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने कोर्ट में एसबीआई के खिलाफ अवमानना याचिका दायर कर कहा है कि डेटा उपलब्ध होने के बावजूद साझा नहीं किया गया। एसबीआई ने डेडलाइन 30 जून तक बढ़ाए जाने की मांग की थी।