पीएम मोदी चुनावी बॉन्ड्स के नाम पर दुनिया का सबसे बड़ा वसूली रैकेट चला रहे थे: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि चुनावी बॉन्ड दुनिया का सबसे बड़ा वसूली रैकेट है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चला रहे थे। राहुल ने कहा, "चुनावी बॉन्ड स्कैम से जुड़े लोगों को सोचना चाहिए कि कभी न कभी बीजेपी की सरकार बदलेगी और इसके बाद ऐसी कार्रवाई होगी कि फिर से ऐसा कभी नहीं होगा।"