चुनावी बॉन्ड रद्द करने के फैसले पर पुनर्विचार के अनुरोध वाली याचिका एससी में की गई दायर
सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर अदालत से 15 फरवरी को दिए गए उस फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया गया है जिसमें एससी ने चुनावी बॉन्ड योजना को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया था। वकील मैथ्यूज जे नेदुम्पारा ने यह याचिका दायर की है। कोर्ट ने कहा था, "योजना सूचना के अधिकार का उल्लंघन है।"