चुनावी बॉन्ड से जुड़ी जानकारी बीजेपी की 'चंदा दो-धंधा लो' नीति बताती है: कांग्रेस
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि चुनावी बॉन्ड से जुड़ी सामने आई जानकारी बीजेपी की कम-से-कम 4 भ्रष्ट नीतियों को बताती है। रमेश के मुताबिक, ये नीतियां- 'चंदा दो, धंधा लो', 'हफ्ता वसूली', 'रिश्वत लेने का नया तरीका' और 'शेल कंपनियों के ज़रिए मनी लॉन्डरिंग' हैं। बकौल रमेश, चंदा देने पर कई कंपनियों को प्रोजेक्ट और कॉन्ट्रैक्ट मिले।