चुनावी बॉन्ड स्कीम को 'असंवैधानिक' करार देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने क्या प्रमुख बातें कही हैं?
सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड स्कीम को 'असंवैधानिक' बताते हुए कहा है कि यह स्कीम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन करती है। कोर्ट के अनुसार, यह 'सूचना के अधिकार का उल्लंघन करती है' जो काले धन को रोकने के लिए 'उचित' नहीं है और 'पैसे व राजनीति की मिलीभगत से' एक-दूसरे को लाभ पहुंचाया जा सकता है।