चूहे की आबादी घटाने के लिए न्यूयॉर्क सिटी को मिला पहला अधिकारी; मिलेगा ₹1.2 करोड़/वर्ष
अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी के मेयर एरिक एडम्स ने चूहों की आबादी घटाने के लिए कैथलीन कराडी को न्यूयॉर्क सिटी का पहला अधिकारी (रैट ज़ार) नियुक्त किया है। प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका रह चुकीं कराडी ने कहा, "आपको मैं ज़्यादा और चूहे बहुत कम दिखेंगे।" कराडी को इसके लिए प्रति वर्ष $155,000 (₹1.2 करोड़ से अधिक) का भुगतान किया जाएगा।