चूहों ने एमपी में ज़िला अस्पताल के शवगृह में रखे शव की आंख कुतरी, नोटिस जारी
मध्य प्रदेश के सागर ज़िला अस्पताल के शवगृह में पोस्टमॉर्टम के लिए रखे गए एक शव की आंख को कथित तौर पर चूहों ने कुतर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों ने प्रदर्शन किया। बकौल रिपोर्ट, मध्य प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने मामले में अस्पताल के अधिकारियों को नोटिस जारी किया है।