चेक रिपब्लिक में खुला दुनिया का सबसे लंबा फुटब्रिज; तस्वीर सामने आई

चेक रिपब्लिक के डोलनी मोरावा गांव में शुक्रवार को दुनिया का सबसे लंबा सस्पेंशन फुटब्रिज खोल दिया गया। 'स्काई ब्रिज 721' नामक यह फुटब्रिज 2,365-फीट लंबा है और समुद्र तल से 3,610 फीट की ऊंचाई पर बना है। इसके निर्माण में दो साल लगे और इसे बनाने में लगभग 200 मिलियन चेक क्राउन (करीब ₹65 करोड़) की लागत आई है।

Load More