चेतेश्वर पुजारा 90 रन बनाकर हुए आउट, बिना टेस्ट शतक के 1441 दिन हुए पूरे
चट्टोग्राम में बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में भारतीय बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा 90 रन बनाकर आउट हो गए। पुजारा ने 1,441 दिन और 51 पारी पहले 3 जनवरी 2019 को टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ा था। अपने पिछले शतक के बाद पुजारा 14 बार 50 या उससे ज़्यादा रन बना चुके हैं।