चेतेश्वर पुजारा ने घोषणा किए जाने के 5 साल बाद लिया अर्जुन पुरस्कार, शेयर की तस्वीर
भारतीय बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा ने 2017 में अर्जुन पुरस्कार की घोषणा किए जाने के 5 साल बाद शनिवार को अपना अवॉर्ड लिया। पुजारा ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "अर्जुन पुरस्कार सौंपने के लिए बीसीसीआई और अनुराग ठाकुर का धन्यवाद...इसे मैं अपनी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं के कारण उस साल ले नहीं पाया था...जब मुझे इससे सम्मानित किया गया था।"