चेतेश्वर पुजारा ने टी20 मैच में 27 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक, 9 चौके और 2 छक्के लगाए

सौराष्ट्र के बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा ने शुक्रवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 में नागालैंड के खिलाफ 27 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया। पुजारा ने 35-गेंद पर 62-रन की पारी खेली और इस दौरान 9 चौके व 2 छक्के लगाए। सौराष्ट्र ने 20 ओवर में 203/5 का स्कोर बनाया और नागालैंड निर्धारित ओवर में 106/5 का स्कोर ही बना सका।

Load More