चेन्नई की सड़क पर बीएमडब्ल्यू कार में लगी आग, सामने आया वीडियो
चेन्नई में मंगलवार सुबह क्रोमपेट के पास एक व्यस्त सड़क पर एक चलती हुई बीएमडब्ल्यू कार में आग लग गई। जानकारी के अनुसार, बीएमडब्ल्यू चला रहे 22-वर्षीय युवक ने कार से धुआं उठता देखा जिसके बाद वह घबरा गया और गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचने तक कार काफी जल चुकी थी।