चेन्नई के कुछ हिस्सों में महसूस हुए 'झटके', एनसीएस ने कहा- यह भूकंप नहीं था

चेन्नई के कुछ निवासियों ने रोयापेट्टा और अन्ना सलाई में बुधवार सुबह झटके महसूस करने का दावा किया। नैशनल सेंटर फॉर साइस्मोलॉजी (एनसीएस) ने इसपर कहा कि चेन्नई में भूकंप के कोई झटके महसूस नहीं हुए और लोगों को संभवत: चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड के जारी काम के कारण झटके लगे हों। हालांकि, मेट्रो एजेंसी ने इससे इनकार किया है।

Load More